फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले : भाजपा सरकार पेपर लीक करा रही है, सरकार नहीं चाहती की युवाओं को रोजगार मिले

Thu, 07 Mar 2024 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ जो पीडीए परिवार जुड़ा है वह देश मे परिवर्तन लाने का काम करेगा। यूपी में भाजपा को 80 में से 80 सीटों पर पराजित करेंगे। कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा बहुत जल्द हो जाएगी। कहा कि वह खुद भी चुनाव लड़ेंगे और लड़ाने का भी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज पहुंचे प्रदे्श के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि युवाओं को रोजगार मिले। सरकार की नीयत में खोट है। पेपर लीक नहीं हो रहे हैं यह सरकार पेपर को लीक करा रही है। प्रयागराज में एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ जो पीडीए परिवार जुड़ा है वह देश मे परिवर्तन लाने का काम करेगा। यूपी में भाजपा को 80 में से 80 सीटों पर पराजित करेंगे। कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा बहुत जल्द हो जाएगी। कहा कि वह खुद भी चुनाव लड़ेंगे और लड़ाने का भी कार्य करेंगे।

विज्ञापन













पूर्व सीएम ने कहा कि आज किसान के साथ संकट है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। सरकार का नारा बस हवा हवाई है। पेपर लीक होने से प्रदेश के एक करोड़ 80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसका आंकड़ा हर लोकसभा में 2 लाख 80 हजार है। यह दो लाख 80 हजार वोट हर लोकसभा में लीक हुए हैं जो भाजपा को हराने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए और इंडिया गठबंधन का नारा होगा भाजपा हटाओ नौकरी पाओ, भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ।





विज्ञापन
विज्ञापन






कहा कि सरकार मदरसा ही नहीं संस्कृत विद्यालय भी बंद कर रही है। भाजपा देश की दुश्मन है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। चीन की सीमा पर बने शहीदों के स्मारक को चीन ने ध्वस्त कर दिया। भाजपा सरकार चुप बैठी है। इलेक्टोरल बांड का खुलासा करने से भाजपा भाग रही है। यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। आज डिजिटल के युग में जहां एक क्लिक पर पूरा डाटा सामने आ जा रहा है। वहीं बीजेपी इलेक्टोरल बांड की जानकारी देने के लिए छह माह का समय मांग रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें