फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में भाजपा जिला यमुनापार के पदाधिकारियों की बैठक सिविल लाइंस में हुई। बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई गई। भाजपा यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के चुनाव संबंधी विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियों हेतु दायित्वों की योजना बनाकर शीर्ष नेतृत्व को भेजा।
विज्ञापन

साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन के तीन वर्ष पूरे होने पर जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने सरकार के जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा कर पत्रक बांटे गए। इस दौरान नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने के बढ़ते प्रयास पर राज्य व केन्द्र सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर रामेश्वर पटेल, सविता त्रिपाठी, विक्त्रस्मादित्य मौर्य के साथ जिला उपाध्यक्ष जिलामंत्री व जिला के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें