समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को फूलपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी पंधारी यादव के समर्थन में फाफामऊ तथा सोरांव विधानसभा में जनसंपर्क किया। प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि भाजपा शासन में किसानों, नौजवानों के साथ सबसे अधिक धोखा हुआ है।
उनका कहना था कि भाजपा ने 2014 में रोजगार देने का वादा किया था लेकिन युवा निराश हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने, बेरोजगारी दूर करने तथा नौजवानों के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण देने आदि के बारे में गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस दौरान पंधारी यादव, सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, अंसार अहमद आदि मौजूद रहे।