फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार केशरी देवी पटेल खर्च के मामले में अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे हैं। अब तक उन्होंने नौ लाख 39 हजार 311 रुपये खर्च किए थे। फूलपुर के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद चुनावी खर्च का पहला ब्योरा प्रेक्षक के सामने मंगलवार को प्रस्तुत किया।
प्रेक्षक पी.कृष्ण कुुमार तथा सीटीओ राकेश सिंह की मौजूदगी में सर्किट हाउस में सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। कांग्रेस के पंकज सिंह चंदेल ने तीन लाख 36 हजार दो रुपये खर्च किए हैं। वहीं सपा के पंधारी यादव दो लाख 53 हजार 654 रुपये खर्च किए हैं। लोक गठबंधन पार्टी के अतुल कुमार द्विवेदी ने भी दो लाख से अधिक राशि के खर्च का ब्योरा प्रेक्षक को दिया है।
वहीं बली राजा पार्टी के श्रीचंद्र केशरवानी ने एक 81 हजार 630 रुपये खर्च किए हैं। आंबेडकर युग पार्टी के कमला प्रसाद ने 12500, राष्ट्रीय गरीब दल के दक्खिनी प्रसाद ने 25 हजार, राष्ट्रीय जनमत पार्टी के रामनाथ प्रियदर्शी सुमन ने 18,500, मौलिक अधिकार पार्टी के डॉ.रामलखन चौरसिया ने 33040, प्रगतिशील समाज पार्टी के सुनील कुमार मौर्या ने 38,214, युवा विकास पार्टी के संजीव कुमार ने 40 हजार, निर्दलीय ऋषभ पांडेय ने 33500 तथा डॉ.नीरज ने 26,300 रुपये खर्च किए हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से उम्मीदवार प्रिया सिंह पाल ऊर्फ प्रियदर्शी गांधी अनुपस्थित रहीं।
प्रिया एक मात्र प्रत्याशी रहीं जिन्होंने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया। प्रिया पाल को नोटिस जारी किया गया है। अन्य प्रत्याशियों के प्रपत्र में भी कई तरह की खामियां थीं। इस बाबत उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए।
000