फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शहरी सीटों पर दावेदारी के लिए ‘दंगल’

Fri, 06 Jan 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
BJP LOGO
विज्ञापन
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास जहां इलाहाबाद की अधिकतर सीटों के लिए ढूंढने से भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे थे, वहीं अबकी स्थितियां बदली हुई हैं। इलाहाबाद की सभी 12 विधानसभा सीटों से भाजपा को ढेरों दावेदार मिल गए हैं। जिले की 12 विधानसभा सीटों से टिकट पाने के लिए सौ से ज्यादा उम्मीदवारों ने दावा पेश किया है। इतने आवेदन देखकर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी आश्चर्यचकित हैं। ज्यादा संख्या में आए आवेदनों से पार्टी अब तक नाम नहीं तय कर सकी है।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो इसके पूर्व हुए विधानसभा चुनावों में इतनी संख्या में कभी भी आवेदन नहीं आए।
विज्ञापन


भाजपा के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल शहर की तीनों विधानसभा सीटों पर है क्योंकि यहां से कई कद्दावार नेताओं ने दावेदारी की है। हालांकि पार्टी ने टिकट की उम्मीदवारी करने वाले प्रत्याशियों के  बायोडाटा की छंटनी कर ली है। इसके लिए आरएसएस की राय ली भी ली गई है। आरएसएस ने बीते दिनों सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे करवाया था। इस दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी पेश करने वाले नेताओं के ‘बैकग्राउंड’ की जानकारी सहित संबंधित विधानसभा क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का आकलन लगाने की कोशिश भी की गई थी।

इसके लिए आरएसएस के स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। जांच पड़ताल के बाद आरएसएस की ओर से बनाई गई रिपोर्ट भी प्रदेश मुख्यालय को भेजी गई। इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल आदि दिल्ली पहुंच गए हैं। चर्चा है कि इन नेताओं की आम सहमति के बाद ही प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य का कहना है कि जल्द ही टिकट फाइनल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तरी विधानसभा : डा.नरेंद्र कुमार सिंह गौर, डा.एलएस ओझा, राधाकांत ओझा, हर्ष बाजपेयी, शशांक त्रिपाठी, डा.कमलाकर सिंह, आनंद अग्रवाल, डा.कमला सिंह, राजू शुक्ला, प्रभा शंकर पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, दिनेश सिंह, शैलतनया श्रीवास्तव, राजेश पांडेय आदि।

दक्षिणी विधानसभा :डा.कीर्तिका अग्रवाल, पदुम जायसवाल, विजय मिश्र, पुनीत वर्मा, उदय प्रताप सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, डा.बीबी अग्रवाल, रामानंद शुक्ला सागर, अमर वैश्य ‘मुन्ना भइया’, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, गणेश केसरवानी, जयबाबू केसरवानी आदि। पश्चिमी विधानसभा : अखिलेश सिंह, लल्लन पटेल, डा.केपी श्रीवास्तव, अनीता सचान, रीता पासी, राजेश मिश्र, प्रेम नारायण केसरवानी, लल्लू लाल कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, लालजी शुक्ला, आचार्य कुशुमुनि, ज्ञान सिंह आदि।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें