Prayagraj News : गुजरात में भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, पार्टी कार्यालय में मने जश्न में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा ने इतिहास रचने का काम किया है। पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कहा कि निकाय चुनाव में भी प्रदेश में चारों ओर कमल ही खिलेगा। इस दौरान पीएम मोदी की तस्वीर लेकर ढोल नगाड़े की थाप पर पार्टी कार्यकर्ता खूब थिरके। आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, नर सिंह, राजेश केसरवानी, मनोज कुमार कुशवाहा, किरण जायसवाल, आनंद सोनकर, शिखा रस्तोगी, क्षमा दुबे आदि मौजूद रहे। प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने भी चुनाव में मिली जीत के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। उधर भाजपा की जीत पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ केे संयोजक तीर्थराज पांडेय की अध्यक्षता में आराधना की गई।
चुनाव में मिली जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नl
गुजरात विधानसभा के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आते जाते राहगीरों को मिष्ठान, पुष्प एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमाकांत विश्वकर्मा और जय सिंह पटेल ने कहा कि यह जीत एक-दूसरे कार्यकर्ता की खून पसीने की जीत है जिन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक प्रचंड जीत से विकास की रफ्तार रुकेगी नहीं। इस अवसर पर एजाजुद्दीन, सरदार पतविंदर सिंह, मयंक गुप्ता, सुनील सिंह,संजय यादव,विनीता पांडे, आंचल, सपना, सूर्य, विदुषी, दिव्यांशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे