फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता समर्पण के साथ गरीब, बीमार एवं असहाय लोगों की मदद का कार्यक्रम दिन भर करेंगे। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का शहर एवं गांव आदि स्थानों पर प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के राजापुर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में समर्पण दिवस की तैयारियों की रूपरेखा निर्धारित की गई। इस दौरान सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शहर पश्चिमी विधानसभा में किए गए तमाम कार्यों की चर्चा की। कहा कि पिछले 70 वर्ष से यूनानी कालेज हिम्मतगंज के बगल वाली संकरी गली को चौड़ा करने काम अब शुरू होने जा रहा है। पीडीए यह काम करेगा। इस सड़क के चौड़ा होने से काला डांडा, बेनीगंज, भावापुर, निहालपुर और करेली जाने में लोगों को सुविधा होगी। यह भी कहा कि शहर पश्चिम के लिए वह अभी कई अन्य योजनाओं को लेकर आ रहे हैं। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शहर पश्चिम में एक कार्ययोजना बनाकर मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर तक जन संवाद करें। उनकी समस्याओं से रूबरू होकर प्राथमिकता के आधार पर उसके निस्तारण की पहल भी की जाए। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कमलेश कुमार, पवन श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, विजय पुर्सवानी, चंद्र भूषण सिंह, अरुण दुबे, आनंद सिंह, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तीरथ राम कोहली के घर गए सिद्धार्थ नाथ
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को सुलेम सराय में राकेश कोहली के घर गए। राकेश कोहली पूर्व विधायक स्वर्गीय तीरथ राम कोहली के पुत्र हैं। यहां विवाहोपरांत उनके बेटे और बहु को सिद्धार्थ नाथ ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें