जिले के लोगों को जल्द ही एक और दर्शनीय स्थल मिलने जा रहा है। करछना के कछारी इलाके में पक्षी विहार बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। कर्जन पुल को संग्रहालय में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है तो अरैल में कुंभ संग्रहालय के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा झूंसी के कनिहार झील को चंद्रखेखर आजाद की तरह विकसित किए जाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसी क्रम में अब करछना में पक्षी विहार बनाने का निर्णय लिया गया है। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि पक्षी विहार के लिए गंगा के कछार में जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए वन तथा अन्य संबंधित विभागों से कहा गया है। जमीन चिह्नित करने के साथ जल्द इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।