फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्रों की होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस

Sun, 25 Aug 2019 01:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Biometeric Attendence
विज्ञापन
स्कूल-कालेजाें में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज होगी। डीएम ने सभी शिक्षण संस्थानों में मशीन लगाने का आदेश दिया है। यह कवायद छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। ताकि, छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़े को रोका जा सके। निर्धारित प्रारूप में इसकी सूचना भी संस्थानों को उपलब्ध करानी है।
विज्ञापन


नियमानुसार विद्यार्थियों के लिए 75 फीसदी उपस्थिति पहले से अनिवार्य है। इससे कम उपस्थिति पर छात्रवृत्ति भी नहीं मिलेगी, लेकिन लंबे समय तक कक्षाओं से गायब रहने वाले विद्यार्थियों को भी योजनाओं का लाभ मिलता रहा है। इतना ही नहीं कई संस्थानों में फर्जी पंजीकरण के आधार पर छात्रवृत्ति लेने के भी मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था लागू करने की कवायद शुरू की गई है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने आदेश दिया है कि संस्थान एक सप्ताह में मशीन लगाकर इसकी सूचना समाज कल्याण विभाग को दें। उनका कहना है कि 75 फीसदी उपस्थिति सभी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है।

एक तिहाई छात्रों ने भी नहीं किया आवेदन
प्रयागराज। लक्ष्य का एक तिहाई विद्यार्थियों ने भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं किया है। संस्थान से अग्रसारित आवेदनों की स्थिति तो और खराब है। कालेजों से अग्रसारित आवेदनों की संख्या बहुत कम है। तमाम पाबंदियों के बीच आवेदकों की संख्या में इस तरह से कमी आने से गड़बड़ी की आशंका भी बन गई है।
विज्ञापन


सीडीओ अरविंद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में छात्रवृत्ति को लेकर कम फीडिंग के कारणों पर चर्चा हुई। सीडीओ ने छात्रवृत्ति पखवाड़ा की प्रगति भी देखी। कम फीडिंग पर संस्थान को जिम्मेदार ठहराते हुए सीडीओ ने प्राचार्यों को हिदायत दी। पोर्टल पर 53 शिक्षण संस्थानों का विवरण एक बार से अधिक अंकित कर दिया गया है। सीडीओ ने इसमें सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने 75 फीसदी कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के आवेदन अग्रसारित नहीं करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने बैठक में अनुपस्थित प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह तथा अन्य अफसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आवेदनों का विवरण (सभी नवीनीकरण)
छात्रवृत्ति लक्ष्य आवेदन अग्रसारित
ओबीसी
प्रीमैट्रिक 18834 6799 2043
पोस्टमैट्रिक 18654 7848 644
पोस्टमैट्रिक संस्थान 46003 15540 3755
अनुसूचित जाति
प्रीमैट्रिक 9502 2697 748
पोस्टमैट्रिक 8347 2452 147
पोस्टमैट्रिक संस्थान 23002 9244 2480
सामान्य
प्रीमैट्रिक 1573 1053 375
पोस्टमैट्रिक 5258 1743 170
पोस्टमैट्रिक संस्थान 15877 5666 1077
अल्पसंख्यक
प्रीमैट्रिक 3227 808 252
पोस्टमैट्रिक 3336 996 81
पोस्टमैट्रिक संस्थान 9533 1909 356
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें