फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयोटॉयलेट से लैस हो गई एनसीआर की सभी ट्रेनें, समय पालनता में भी सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद मंडल की ट्रेनों की समय पालनता में आया सुधार
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे जोन द्वारा संचालित सभी 38 ट्रेनें बॉयोटॉयलेट से लैस हो गईं हैं। जोन की इन सभी ट्रेनों में कुल 1450 कोच हैं। इसके अलावा सितंबर 2018 की तुलना में सितंबर 2019 में इलाहाबाद मंडल की ट्रेनों की समय पालनता में खासा सुधार आया है। पिछले वर्ष इस अवधि में 47.5 ट्रेनें ही समय पर चली थीं, जो इस वर्ष बढ़कर 65 फीसदी तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

एनसीआर जोन में वर्तमान समय प्रयागराज एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, कानपुर शताब्दी, इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस समेत 38 ट्रेनें ऐसी है जो जोन द्वारा संचालित की जा रही हैं। एक-एक करके सभी ट्रेनों को पिछले कुछ वर्ष से बॉयोटॉयलेट से लैस किया जा रहा था। अब जोन में ऐसी कोई भी ट्रेन नहीं है जो बॉयो टायलेट से लैस न हो। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह के मुताबिक इस अवधि में ट्रेनों की समय पालनता में भी सुधार आया है। पिछले सितंबर के मुकाबले इस बार सितंबर माह में ट्रेनों की समय पालनता में 36 फीसदी का सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें