प्रयागराज। काम लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज ने बुधवार को फाफामऊ चौकी इंचार्ज हरगोविंद यादव, राजरूपपुर चौकी से संबंद्ध दरोगा अनिल भगत और सिपाही दयाशंकर को लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक कई थानेदारों के खिलाफ भी जांच चल रही है। जल्द ही उन्हें भी हटाया जाएगा।