फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो बना सफलता का सूत्र

Thu, 18 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Exam Shimla
विज्ञापन
इलाहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जारी मेडिकल की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शहर के बड़ी संख्या में मेधावियों को सफलता मिली है। सीबीएसई की ओर से प्रदेश में स्टेट रैंक तय नहीं होने के कारण अभी यह कह पाना कठिन हो गया है कि परीक्षा में सफल छात्र-छात्रा को किस मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलेगा। शहर के कोचिंग संस्थानों ने मेडिकल की सबसे प्रमुख परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों की सफलता का दावा किया है। सफल प्रतियोगियों में ज्यादातर का बायों में प्रदर्श बेहतर रहा है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम में जुलॉजी-बॉटनी में अच्छा अंक पाने वालों को सफलता मिली है। जबकि भौतिकी एवं रसायन ने बड़ी संख्या में छात्रों के सपने को पूरा होने की राह में रोड़ा अटका दिया है।
विज्ञापन


सफल होने वालों में पोल्ट्री का कारोबार करने वाले व्यापारी की बेटी शामिल है तो मेडिकल रिप्रजंटेटिव का काम करने वाले व्यक्ति के बेटे ने डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है।
वर्मा एपेक्स इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने वाली आबिया नबी ने नीट में 720 अंकों में 538 अंक लेकर शहर का मान बढ़ाया है। शहर के नखास कोहना मोहल्ले में पोल्ट्री का कारोबार करने वाले वाले नबी अहमद की बेटी आबिया ने देश के सबसे प्रमुख मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसी प्रकार अल्लापुर के शिवनगर में रहने वाले मेडिकल रिप्रजंटेटिव दिलीप कुमार के बेटे आदित्य कुमार ने मेडिकल परीक्षा में सफलता पाई है।
विज्ञापन

कोचिंग संस्थानों ने किया बड़ी सफलता का दावा

बायो में अच्छे अंक पाने वालों को मिली सफलता
सीबीएसई की ओर से जारी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम में जुलॉजी-बॉटनी में अच्छा अंक पाने वालों को सफलता मिली है। भौतिकी ने बड़ी संख्या में छात्रों ने बायो में अच्छे अंक मिलने के बाद भी सफलता की राह रोक दी है। रसायन विज्ञान में अधिकांश परीक्षार्थियों के औसत अंक रहे। बायो के विशेषज्ञ सुमंत सिंह का कहना है कि सफलता पाने वाले छात्रों में जुलॉजी-बॉटनी दो में से एक विषय में अच्छे अंक अवश्य पाए हैं।
केजीएमसी की ओर से जारी हेल्प लाइन नहीं खुली
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की ओर से एमबीबीएस एवं बीडीएस में दाखिले के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विवि (केजीएमसी) लखनऊ को नोडल एजेंसी बनाया गया है। एमबीबीएस एवं बीडीएस की 85 फीसदी सीटों को आवंटन के लिए छात्रों के विवरण प्राप्त करने केउद्देश्य से किंग जार्ज चिकित्सा विवि की वेबसाइट www.kgmu.org पर उपलब्ध लिंक नीट 2016 पर छात्रों का पंजीकरण होगा। इस वेबसाइट को 16 अगस्त से खोलने का दावा किया जा रहा है परंतु 17 अगस्त देर रात तक यह लिंक खुल नहीं सका। इस वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाला छात्र-छात्रा ही काउंसलिंग के लिए योग्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें