इनके अलावा इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की अरबपति पत्नी विख्यात समाजसेविका सुधामूर्ति भी महाकुंभ में डुबकी लगाएंगी। सुधामूर्ति के लिए उल्टा किला के पास कॉटेज तैयार किया जा रहा है। वह भी रेती पर प्रवास कर महाकुंभ की संस्कृति को समझेंगी। इनके अलावा ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन रहीं सावित्री देवी जिंदल भी महाकुंभ में आ रही हैं। इन महिलाओं के लिए स्वामी अवधेशानंद और चिदानंद मुनि के शिविरों में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
स्वामी अवधेशानंद के शिविर में हेमा मालिनी का कॉटेज
महाकुंभ में विख्यात सिने तारिका और सांसद हेमामालिनी भी डुबकी लगाएंगी। हेमामालिनी जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर में प्रवास करेंगी। वह संगम में डुबकी भी लगाएंगी।