फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बिलासपुर उड़ान रही निरस्त, दिल्ली समेत कई उड़ान रहीं लेट, पांच-पांच घंटे लेट रही इंडिगो की फ्लाइट

Fri, 05 Dec 2025 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विमानन कंपनी इंडिगो एक बड़े ऑपरेशनल दिक्कतों से गुजर रही है। बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन इंडिगो की प्रयागराज आने वाली मुंबई, दिल्ली, भुवनेश्वर एवं हैदराबाद उड़ान विलंबित रही। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी इंडिगो एक बड़े ऑपरेशनल दिक्कतों से गुजर रही है। बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन इंडिगो की प्रयागराज आने वाली मुंबई, दिल्ली, भुवनेश्वर एवं हैदराबाद उड़ान विलंबित रही। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं, दूसरी ओर एलाइंस एयर की बिलासपुर-प्रयागराज एवं प्रयागराज-बिलासपुर फ्लाइट भी बृहस्पतिवार को निरस्त होने से समस्या और बढ़ गई। यात्रियों ने फ्लाइट के निरस्तीकरण एवं लेटलतीफी का दर्द सोशल मीडिया पर भी साझा किए।

विज्ञापन


दरअसल, नगर विमानन निदेशालय द्वारा पायलटों की कार्य समय सीमा तय करने वाले नए ‘एफडीटीएल’ नियम लागू होने के बाद से ही इंडिगो में पायलटों की भारी कमी सामने आने लगी। नए नियमों के तहत पायलटों को अधिक विश्राम और रात की उड़ानों में सीमाएं तय की गई हैं, जिससे एयरलाइंस को अधिक पायलटों की आवश्यकता पड़ती है। इस वजह से इंडिगो में संकट ज्यादा गहरा गया है। भुवनेश्वर-प्रयागराज फ्लाइट सुबह 11:00 बजे की जगह 11:55 बजे आई । वहीं, प्रयागराज से इसकी रवानगी शेड्यूल के अनुसार 11:35 बजे होनी थी जोकि 12:18 बजे हुई।

इसी तरह, हैदराबाद-प्रयागराज उड़ान 12:45 की जगह शाम पांच बजे यहां पहुंची। मुंबई से आने वाली इंडिगो की एक अन्य उड़ान पांच घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, दिल्ली उड़ान 45 मिनट विलंबित रही। फिलहाल बृहस्पतिवार को कुल दस विमानों का प्रयागराज एयरपोर्ट पर आवागमन हुआ। इस दौरान 788 यात्रियों का आगमन एवं 823 की रवानगी हुई। एयरपोर्ट पर सिर्फ अकासा एयर की मुंबई उड़ान का ही समय पर आगमन-प्रस्थान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें