फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फूलपुर में ट्रेन की चपेट में आया बाइक सवार, नाजुक 

एक्सीडेंट के बाद ट्रेक पर पड़ी लाशें

रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा बाइक सवार युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने शहर रेफर कर दिया। 



प्रतापगढ़ जनपद के कमासिन गांव के रहने वाले अमृतलाल (40) फूलपुर में वेल्डिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब पौने दो बजे फूलपुर ओवरब्रिज के नीचे से 28-सी रेलवे फाटक पार कर रहा था। इसी बीच उनकी बाइक ट्रैक पर फिसल गई जिससे बाइक सहित दूर जा गिरे। इसी बीच उधर से गुजर रही सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अमृतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से सरकारी एम्बुलेंस से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

रेलवे ट्रैक पर है गड्ढ़ा, हो चुकी हैं कई दुुर्घटनाएं फिर भी अधिकारी बेखबर  
फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने गड्ढे जानलेवा हो चुके हैं। छह महीने के अंदर इस रेलवे क्रॉसिंग पर जहां दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं। फिर भी रेलवे के अधिकारी इस गंभीर समस्या का हल नहीं निकाल पा रहे हैं। आरोपित है कि रेलवे ट्रैक जमीन से करीब आधा फिट तक ऊपर उठा होने के कारण आए दिन उधर से गुजरने वाले बाइक सवार फंसकर गिर जाते हैं। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी संबंधित अधिकारी रेलवे क्रॉसिंग व ट्रैक पर बने गड्ढों की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें