फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने राजगीर को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव से घर लौट रहे बसवार गांव निवासी राजगीर को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए स्वरुपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पालपुर निवासी बृज मोहन निषाद (45) पुत्र मेवा निषाद राजगीर है । रविवार को वह मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए अमिलिया गांव गया था । शाम को वह घर लौट रहा था कि अमिलिया गांव के पास पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली बृज मोहन के पीठ में जा धंसी । गोली से लहूलुहान हो नीचे गिर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार बदमाश राजगीर को गोली मारने के बाद बसवार गांव की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता हैं कि रंजिशन बदमाशों ने हत्या के इरादे से गोली मारी गई। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें