फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मई को प्रदेश की 47 अदालतों में 784 मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में प्रदेश के ग्रीन व ऑरेंज जोन वाले जिलों की अधीनस्थ अदालतों को 8 मई से खोलने का निर्णय लिया गया था। इसमें सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट सहित केंद्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक 16मई को ग्रीन व ऑरेंज जोन की 47अधीनस्थ जिला अदालतों में 2313 मामलों की सुनवाई की गयी जिसमें से 784 मामले निस्तारित किए गए। प्रदेश के 66 जिलों की अदालतों में विचाराधीन कैदियों की रिमांड एवं अन्य न्यायिक कार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निपटाए गए। इसमें रेड जोन की अदालतें भी शामिल है। कुल 2040 मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें