फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चेकिंग से बचने भागे बाइक सवार पोल से भिड़े, एक की मौत

Mon, 19 Oct 2020 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गायघाट रोड पर पुलिस की चेकिंग से बचकर भागे बाइक सवार युवक बिजली के पोल से टकरा गए। जिसमें विनय पटेल (18) की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की बाबत जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के कीना का पुरवा निवासी विनय पटेल (18) पुत्र कृष्ण कुमार पटेल डीजे पर ऑपरेटर का काम करता था। रविवार को पूरे अंती गांव में डीजे बजाने बाइक से अपने साथी आकाश (21) पुत्र बृजलाल निवासी लोहरौटी के साथ लैपटॉप लेकर गया था। वहां से दोपहर में लौटते समय गायघाट पुल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी।

लोगों के अनुसार पुलिस से बचने के लिए विनय ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। साकेत गर्ल्स कॉलेज के करीब अचानक विनय बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक से बिजली के पोल से टकरा गई। विनय व आकाश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनय पटेल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी आकाश का उपचार चल रहा है। अस्पताल चौकी पुलिस ने इसकी सूचना विनय के परिजनों को दी। खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें