बरौत। स्टेशन रोड के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक मोबाइल से बात कर रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो लोग आए और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड के समीप बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 के आसपास वीरेंद्र यादव निवासी भेलसी ने पोस्ट ऑफिस में किसी काम से गया हुआ था। इसी बीच फोन आ गया, जहां वह खड़ा होकर बात करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए और उसके मोबाइल हाथ से छीन कर हंडिया की ओर भाग निकले।