मेजा। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मेजारोड में स्वागत किया गया। यूनियन के मिर्जापुर शाखा कमेटी की हुई बैठक में गिरीश कुमार मिश्रा को अध्यक्ष, बृजमोहन प्रजापति को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रशांत जायसवाल को सहायक शाखा सचिव, एसके अकेला को शाखा सचिव और रमेश प्रजापति को संयुक्त शाखा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों के हित में लड़ाई जारी रहेगी।