कलंदरपुर। मृतक आयुष मौर्य की फाइल फोटो। पीड़ित
इलाके के सेवायत मार्ग पर रविवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सोरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सोमवार शाम शव का रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया
प्रमोद कुमार पुत्र राम खेलावन निवासी राजापुर ने रविवार को सोरांव थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका भतीजा आयुष मौर्य (25) जरूरी काम से सेवायत जा रहा था। जैसे ही वह एक आरा मिल के पास पहुंचा कि ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सोरांव सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। वह मेडिकल स्टोर में काम करता था। पुलिस ने चालक आशीष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।