फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

Tue, 17 Mar 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के करकटेपुर चौराहे पर तेज रफ्तार दूध टैंकर की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सैदाबाद निवासी शिव कुमार जैसवाल बाइक से करनाईपुर की ओर से प्रतापगढ़ के दुर्गागंज गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। जैसे ही वह करकटेपुर चौराहे के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार दूध टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइकसवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें