थाना क्षेत्र के देवघाट गांव में एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बबलेश (25) पुत्र श्री लाल निवासी देवघाट थाना कोरांव के बसहरा गांव में अपने बुआ के घर तिलक समारोह में शामिल होने गया हुआ था।
वह बुआ के लड़के की तिलक समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब 10:30 बजे के करीब वापस घर जा रहा था कि देवघाट में बेलन नदी के पुल से थोड़ी दूर पहले एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार बबलेश को टक्कर मार दी। हादसे में बबलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप सवार मौके से फरार हो गया।