ब्लॉक क्षेत्र के टंडहर गांव में शुक्रवार सुबह दो कच्चे मकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में दोनों परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई और हजारों रुपये का नुकसान हुआ। गांव निवासी श्यामधर आदिवासी और उदय शंकर आदिवासी के कच्चे मकानों से अचानक धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े और आभूषण समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने और तहसील प्रशासन को सूचना देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।