फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायममरेज थाना के भुलेंद्र गांव के पास साई बाबा मंदिर के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के बभनियांव गांव निवासी रंजीत कुमार यादव (21) पुत्र अशोक कुमार यादव सोमवार देर शाम बाइक से अपनी चचेरी मौसी कमला देवी निवासी मतेथू सुरियावां भदोही को उनके पौत्र शनि यादव (6) को बाइक पर बैठाकर उनके घर पहुंचाने जा रहे थे।
जंघई से हाईवे लिंक मार्ग पर भुलेंद्र गांव के साई बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जंघई पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जंघई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में ही रंजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता अशोक यादव और मां सुशीला यादव का रो रोकर बुरा हाल है। रंजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह मुंबई से दो मई को चचेरे भाई सूरज की शादी पर घर आया था। सरायममरेज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें