फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत

Wed, 04 Mar 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। एक्सीडेंट के बाद सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को लेकर सीएचसी करछना में मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर के पास मंगलवार दोपहर को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बाइक चला रहा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के कसहिया का पुरा रामनगर निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह (65) पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त थे। मंगलवार को वह किसी काम से शहर गए थे। औद्योगिक पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद वह डिवाइडर की रेलिंग से जा भिड़े। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी करछना लेकर पहुंची, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर मृतक के परिवार वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें