फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रतापगढ़ में नीलगाय से टकराई बाइक, तिलई बाजार के दो युवकों की मौत

Sat, 16 May 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विकास कुमार की फाइल फोटो - फोटो : Self
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे तिलई बाजार के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रतापगढ़ के पृथ्वीगंज बाजार में बृहस्पतिवार देर रात नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कटभरपरमेजपुर निवासी विकास कुमार (18) पुत्र हीरालाल अपने रिश्तेदार सदाशिव (20) पुत्र नागेश्वर, निवासी धना का पूरा और मित्र निखिल कुमार निवासी अंधेनी के साथ एक ही बाइक से प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित रखहा दीवानगंज में शादी समारोह में गए थे।


शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। प्रतापगढ़ के पृथ्वीगंज बाजार के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे विकास कुमार और पीछे बैठे सदाशिव की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक निखिल घायल हो गया।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पृथ्वीगंज पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल निखिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम परिजन शव लेकर मऊआइमा पहुंचे। जहां फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


तीन बहनों में अकेला था विकास


मृतक विकास कुमार तीन बहनों में इकलौता भाई था। वह मजदूरी कर परिवार चलाता था। वहीं सदाशिव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह भी मजदूरी करता था। दोनों की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।

विकास कुमार की फाइल फोटो- फोटो : Self

विकास कुमार की फाइल फोटो- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें