फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से छीना बैग, जेवरात लेकर भागे

Tue, 16 Jun 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा थाना क्षेत्र के दुबाही नहर पटरी के पास रविवार रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दंपती से करीब तीन लाख रुपये के जेवर, मोबाइल फोन और नकदी से भरा बैग छीन लिया। दंपती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के पूर्वी सहोदर गांव निवासी रंजना अपने पति राजकुमार के साथ मायके से ससुराल लौट रही थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे दुबाही नहर पटरी के पास दो बाइकसवार बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने महिला के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी में बैग का फीता टूट गया और बदमाश बैग लेकर भाग गए। बैग में सोने की चेन, अंगूठी, झुमके, पायल, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद थे।
घटना के बाद दंपती ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों से बदमाशों की तलाश जारी है। मऊआइमा इंस्पेक्टर राम मूर्ति यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें