पूरे देश से आ रहे तपस्वी
महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि महाकुंभ में पूरे देश से संत, महात्मा और तपस्वी आ रहे हैं। प्रसाद, चाय, काफी, मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ में कोई ऐसा चीज मिलाई जा सकती है जिससे कि उनका धर्म भ्रष्ट हो जाए। इसका पता चलने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कई प्रदेशों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। इससे सबक लेते हुए सतर्क रहने और बैन लगाने की जरूत है। कहा कि मुसलमान ठेकेदारी करें, दूसरे सामानों का दुकान लगाएं लेकिन खाने पीने के सामानों को बेचने की अनुमति उन्हें न दी जाए।
महाराष्ट्र में भाजपा को वोट देने की अपील
रवींद्र पुरी ने महाराष्ट्र में भाजपा को वोट देने की वकालत की। कहा की बाला साहब ठाकरे कट्टर हिंदूवादी नेता थे। उनके पुत्र उद्धव ठाकरे ने गैर भाजपा दलों से हाथ मिला लिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से अपने मत का सदुपयोग करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।