अब अखाड़ा परिषद की ओर से सोमवार को बैठक बड़ा उदासीन अखाड़े में होगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि, दूधेश्वर नाथ महादेव के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़ा के प्रवक्ता नारायण गिरि, जूना अखाड़े के अध्यक्ष महंत प्रेम पुरी भी संगमनगरी पहुंच रहे हैं। मेला प्रशासन ने सोमवार से अखाड़ों को भूमि आवंटन के लिए पत्र भेजा है, लेकिन भूमि सुविधाओं में बढ़ोतरी का प्रस्ताव न मानने से संत नाराज हैं।
अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता बड़ा उदासीन अखाड़ा के महंत दुर्गा दास का कहना है कि सोमवार को होने वाली बैठक का एजेंडा सभी अखाड़ों के पदाधिकारियों को भेजा गया है। खालसों और महामंडलेश्वरों की संख्या बढ़ने के बाद भी भूमि न बढ़ाने से संत मेला प्रशासन के रवैये से नाराज हैं।