फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2018 आयोग के लिए बड़ी चुनौती

Tue, 10 Jul 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कैलेंडर में पीसीएस-2018 का आयोजन 19 अगस्त को प्रस्तावित है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग के पास परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए महज 12 दिनों का समय होगा लेकिन, इसमें भी दो दिन छुट्टी पड़ रही है। अगर छुट्टी में भी काम होता है तो आयोग के पास अधिकतम 12 दिन होंगे। हालांकि आयोग के अफसरों का दावा है कि परीक्षा की तैयारी काफी पहले शुरू कर की जा चुकी है।
विज्ञापन


पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा 19 अगस्त को प्रस्तावित है। यह परीक्षा 831 पदों के लिए होनी है। इसके अलावा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के 16 और क्षेत्रीय वन संरक्षक (आरएफओ) के 76 पदों के लिए भी 19 अगस्त को प्रारंभिक परीक्षा होनी है। पीसीएस और एसीएएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी जबकि मुख्य परीक्षाएं अलग-अलग होंगी। पीसीएस में इस बार विशेष योग्यता वाले भी कई पद शामिल गए हैं, जिनकी परीक्षाएं अलग से आयोजित की जाती थीं। इसके अलावा लोअर सबऑर्डिनेट के पद भी कई पद पीसीएस में शामिल किए गए हैं। ऐसे में आवेदनों की संख्या में भारी इजाफा होने के आसार हैं। आवेदनों की वास्तविक संख्या छह अगस्त को पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि छह अगस्त निर्धारित की गई है और परीक्षा 19 अगस्त को प्रस्तावित है। केंद्रों का आवंटन आवेदकों की संख्या के आधार पर किया जाता है। साथ ही पेपर भी आवेदकों की संख्या के हिसाब से छपवाए जाते हैं। इन तमाम तैयारियों के लिए आयोग के पास सात से 18 अगस्त तक का वक्त होगा। इस दौरान 15 अगस्त का अवकाश भी है। साथ ही 12 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में आयोग को तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए महज 10 दिन का वक्त मिल रहा है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि परीक्षा की तैयारियां काफी पहले से चल रही हैं। ऐसे में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पर्याप्त समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें