फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछड़ों को मिला बनाई पहचान, दुनिया कर रही सलाम

Thu, 22 Oct 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। 70 वर्षों में वे 13 लाख से अधिक बिछ़डों को मिला चुके हैं। अपनों से अलग हुए लोगों के उन्होंने आंसू पोंछे हैं। उस वक्त जब कोई खुद को बेसहारा और नाउम्मीद महसूस कर रहा था, वे उसका सहारा बने। बात हो रही है इलाहाबाद के 90 वर्षीय राजाराम तिवारी की। जिन्होंने अपना पूरा जीवन हर साल माघ मेले में बिछड़ों को मिलाने में बिता दिया। लोगों की सेवा को ही अपना धर्म मानने वाले और राजाराम परिचय के मोहताज नहीं।
विज्ञापन


यही कारण है कि बिग बी और अजय देवगन जैसी हस्तियों ने हाल ही में एक टीवी कार्यक्रम में उनकी सेवा को सलाम किया। स्टार प्लस के ‘आज की रात है जिंदगी’ कार्यक्रम की अगली कड़ी में राजाराम की शख्सियत से दुनिया रूबरू होगी। इसका प्रसारण जल्द ही होने वाला है।

राजाराम तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए अमर उजाला को बताया कि बिछड़ों को उनके अपनों से मिलाना उन्हें सुकून देता है। अमिताभ बच्चन से मिलना और उनके साथ अपने अनुभवे साझा करना बेहद खुशगवार रहा। राजाराम के बेटे उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि करीब एक महीने पहले उनके पास फोन आया था कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में उनके पिताजी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद वहां से टीम उनके प्रतापगढ़ जिले के गांव गौरा पूरे बदन पहुंची। वहां उनके घर और पास-पड़ोस के लोगों से मिलकर शूटिंग की गई। इसके कुछ दिनों बाद उन्हें मुंबई बुलाया गया। जहां उनके पिता को सम्मानित किया गया। पहली बार टीवी पर आना और अमिताभ बच्चन, अजय देवगन द्वारा पिता को सम्मानित होते देखना, उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें