फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एल्फ्रेस्को-2018’ पर बीएचएस का कब्जा

Mon, 05 Nov 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
मेजबान टीम ब्वॉयज हाई स्कूल (बीएचएस) एवं कॉलेज ने अंतरविद्यालय सांस्स्कृति एवं खेलकूद प्रतियोगिता ‘एलफ्रेस्को-2018’ में 11 अन्य स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा किया। वहीं, गर्ल्स हाई स्कूल (दूसरे) एवं सेंट जोसेफ कॉलेज (एसजेसी) तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के स्टार परफॉर्मर शिमॉन अलम को ‘मैक्स नैक ट्रॉफी’ दी गई।
विज्ञापन


बास्केटबाल बालिका वर्ग में जीएचएस की अलीश सागर एवं बालक वर्ग में बीएचएस के सुजान सागर सिंह, फुटबाल में बीएचएस के ओबैद अकरम खान और टी-10 क्रिकेट में बीएचएस के कुंज भगत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों को 800 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। एलफ्रेस्को-2018 के आखिरी दिन की शुरुआत वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुई। पुराछात्र एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्यामलाल नारयण ने प्रतियोगिता को बेहतरीन अंदाज में होस्ट किया। मुख्य अतिथि प्रो. योगेश्वर तिवारी ने सांस्कृति एवं खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। बीएचएस के प्रधानाचार्य डीए ल्यूक ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। धन्यवाद ज्ञापन एकेडमिक सुपरवाइजर सीबी ल्यूक एवं संचालन एलएएम फ्रेंच ने किया। कोलक्यू स्पर्धा में बीएचएस सर्वश्रेष्ठ टीम रही और जीएचएस को दूसरा स्थान मिला। जीएचएस की काव्या अरोरा को बेस्ट स्पीकर फॉर द मोशन एवं बीएचएस के प्रत्युश मिश्र को बेस्ट स्पीकर अगेंस्ट द मोशन का खिताब मिला जबकि सर्वश्रेष्ठ इंटरजेक्टरर का खिताब जीएचएस की काव्या अरोरा के खाते में गया।

इसके अलावा हॉफ अ मिनट में बीएचएस एवं जीएचएस, इन वोग में जीएचएस एवं बीएचएस, क्विज में बीएचएस एवं वाईएमसीए, थ्रीडी इफेक्ट में जीएचएस एवं जगत तारन गोल्डन जुबली, पिक्शनरी में बीएचएस एवं जीएचएस, एड फैक्टर में बीएचएस एवं जीएचएस, हैप्पी फीट में  बीएचएस एवं जीएचएस, जावा मैजिक बीएचएस एवं एसजेसी, स्प्लैश में अर्नी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं वाईएमसीए, कैप्शन मी में जीएचएस एवं बीएचएस, जिप जैप जूम ब्वॉयज में हर्षित नाथ एवं आयुष कुमार सिंह (बीएचएस), गर्ल्स में काशवी चावला एवं शुभी सिंह (जीएचएस), इंटरलोक्यूशन में बीएचएस एवं एसजेसी, सुर संगम में बीएचएस एवं पतंजलि ऋषिकुल, माइम में जीएचएस एवं बीएचएस, राजमटाज में बीएचएस एवं जीएचएस, सिंग एलोंग में एसजेसी एवं बीएचएस, रॉक ऑन में जीएचएस एवं बीएचएस, फुटबाल में एसजेसी एवं बीएचएस, बास्केटबाल ब्वॉयज में बीएचएस एवं द्वारिका प्रसाद पब्लिक स्कूल, गर्ल्स में जीएचएस एवं द्वारिका प्रसाद पब्लिक स्कूल, टी-10 क्रिकेट में द्वारिका प्रसाद पब्लिक स्कूल एवं बीएचएस कमश: पहले एवं दूसरे स्थान और मास्क मेकिंग में बीएचएस, जीएचएस एवं टीपीएस क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें