डॉ. आंबेडकर सभी के लिए प्रेरणा है: डॉ. वत्सला
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतम दास मेहता ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा ने कहा डॉ. आंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा को हथियार बनाकर समाज में परिवर्तन की लहर उत्पन्न की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिनमें नाटक, गीत, कविता पाठ और भाषण शामिल रहे। इस दौरान डॉ. सुबिया अंसारी, उप-प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन, डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. अर्चना कौल, डॉ. आरबी कमल, डॉ. बादल सिंह, डॉ. बिनू, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. संतोष कुमार आदि रहे।
डॉ. आंबेडकर की जयंती पर इविवि में केक काटा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने केक काटकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इविवि के विधि संकाय में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सम्राट ने कहा, आइए ‘सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना के लिए अपने ‘स्वाभिमान-स्वमान’ की अनुभूति को और सुदृढ़ करके, एकजुट होकर बाबा साहेब की देन व धरोहर को बचाएं। इस दौरान सौरभ निर्मल, अभिषेक यादव, गौरव गोड, विकास यादव, आशुतोष मौर्या, सत्येंद्र गंगवार, प्रियांशु गौतम और इष्टदेव इंडियन आदि रहे।
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
भारत रत्न बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती पर एसआरएन व नगर निगम के राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा एसआरएन के यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस दौरान अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, गोपाल यादव, राम मनोहर, रामचंद्र, दिनेश पटेल, राम विलास, संतोष, घनश्याम आदि रहे।
डॉ. अंबेडकर सिर्फ नेता नहीं, विचारधारा थे: जस्टिस सिद्धार्थ
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्चन्यायालय के जस्टिस सिद्धार्थ ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सिर्फ एक नेता नहीं थे, बल्कि एक विचारधारा थे जिन्होंने समानता और न्याय के सिद्धांतों को समाज में स्थापित किया। इस दौरान संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एलके मिश्रा, प्रो. पीतम सिंह, प्रो. राजीव श्रीवास्तव, प्रो. अजय भारती, डॉ. आशीष सावरकर और छात्र-छात्राएं रहीं।