फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद चंद्रशेखर आजाद को नजरबंद करने पर भड़के भीम आर्मी के कार्यकर्ता, पुलिस के वाहनों को तोड़ा, जमकर बवाल

Sun, 29 Jun 2025 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना के भडेवरा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। डायल 112 की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद उसे पलट दिया। चक्का जाम खुलवाने पहुंची थी पुलिस की टीम भाग निकली।
विज्ञापन
1 of 7
नैनी में पुलिस के वाहन को तोड़ने के बाद पलटते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
करछना के भडेवरा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया हमला कर दिया। डायल 112 की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद उसे पलट दिया। चक्का जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की टीम भाग निकली। डीसीपी, एसीपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में नजरबंद किए जाने से कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। कई प्राइवेट वाहनों में भी की तोड़फोड़ की गई। ईंट-पत्थर चलाए गए।

नैनी थाने की जीप में भी तोड़फोड़ की। सर्किट हाउस में नजर बंद किए गए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, मंडल प्रभारी अनिल कुमार गौतम का कहना है कि चंद्रशेखर कौशाम्बी के लोहंदा गांव में पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। डीपी नगर अभिषेक भारती का कहना है कि कौशाम्बी में कानून व्यवस्था के मद्देनजर लोहदा गांव में जाने की अनुमति नहीं है, इस नाते उन्हें रोका गया तो वह सर्किट हाउस में ही बैठ गए।

विज्ञापन

2 of 7
भीम आर्मी के द्वारा जलाए गए वाहन। - फोटो : अमर उजाला।
भीम आर्मी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कई निजी वाहनों में आग लगा दी। इससे अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन

3 of 7
नैनी में बवाल के बाद जुटी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बवाल करने के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। जनपद के दर्जन भर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच  गई। 

4 of 7
बवाल के बाद तोड़े गए वाहन। - फोटो : अमर उजाला।
नैनी में बवाल के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निजी वाहनों को भी निशाना बनाया। परिवहन निगम की बसों में भी तोड़फोड़ की गई। वाहनों जला दिए गए और बड़ी संख्या में वाहनों को गड्ढे में  गिरा दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
घटना केे बाद तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है। दुकानें बंद हो गई हैं। उपद्रव करने वाले भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने सड़क पर जले वाहनों को किनारे कराकर यातायात चालू करा दिया है। 
विज्ञापन

6 of 7
सड़क पर जल रहा वाहन। - फोटो : अमर उजाला।
घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी ने जमकर मचाया उत्पात

7 of 7
पुलिस अधिकारी के वाहन पर चढ़कर तोड़फोड़ करता भीम आर्मी का कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
तीन हजार की संख्या में मौजूद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के पहुंचने के बाद हालात काबू में हुए। कई भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुल एक घंटे से अधिक समय तक उनके द्वारा पथराव किया गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पहुंचे तब स्थिति को काबू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें