फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भीम आर्मी मस्जिदों पर कार्रवाई के खिलाफ जाएगी हाईकोर्ट, मनजीत नौटियाल पहुंचे प्रयागराज

Mon, 19 Oct 2026 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भीम आर्मी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल रविवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने यूपी में मस्जिदों को तोड़ने के मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही।
विज्ञापन
मंजीत सिंह नौटियाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीम आर्मी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल रविवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने यूपी में मस्जिदों को तोड़ने के मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही। भीम आर्मी इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेगी। नौटियाल ने रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे उन लोगों की आवाज उठाने के लिए हाईकोर्ट आए हैं, जिनकी मस्जिदें तोड़ी गई हैं। नौटियाल ने सहारनपुर में सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद तोड़े जाने का उदाहरण दिया। वहीं, उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी बातचीत की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र भास्कर, प्रदेश महासचिव सुभाष गौतम व प्रदेश सचिव फातिमा जहरा रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें