Prayagraj News : गोहरी हत्याकांड के पीड़ितों से बातचीत करते भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण।
- फोटो : प्रयागराज
गोहरी में हुई घटना की सीबीआई जांच कराने एवं दोषियों को एक सप्ताह तक नही गिरफ्तार किए जाने पर जिलाधिकारी के यहां धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त बात सोमवार को गोहरी में परिजनों से मिलने गए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने कही। फाफामऊ क्षेत्र के गोहरी गांव में 25 नवम्बर को फूल चन्द्र उसकी पत्नी मीनू एवं उसके बेटी, बेटे की लाश घर में पाई गई। उनकी दो दिन पूर्व धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।
हत्या के दौरान बदमाशों ने बेटी से सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने हत्या का आनन फानन में खुलासा करते हुए पड़ोसी गांव कोडसर के पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पवन के परिजन एवं मृतक के परिजन उक्त खुलाशे को फर्जी करार देते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी मामले में पुलिस ने छह दिसंबर को लेहरा गांव के रजनीश पटेल एवं उसके मौसेरे भाई शशि पटेल का डीएनए जांच कराने के बाद हत्या एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेज दिया।
परिजन इससे संतुष्ट नही हुए परिजनों ने कैडिल मार्च निकालकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। सोमवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोहरी पहंचे। परिजनों को ढांढस देने के बाद उन्होंने कहा कि यदि मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश एक सप्ताह के अन्दर नही होता तो भीम आर्मी सेना जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वंदना सोनकर, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ पूनम कोरी, रमन पासी, शिव सिंह, वीरेन्द्र कुमार, राहुल सरोज, आदि लोग मौजूद थे।