फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुंबई में भीरपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 15 Apr 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
(भीरपुर)मुंबई में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जगदीशपुर में मातम
विज्ञापन
क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी एक युवक की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार पटेल उर्फ रोहित पटेल (29 वर्ष) पुत्र अलख निरंजन पटेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार पटेल मुंबई के कांदिवली में काम करता था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले शाम को उसने अपने घर वालों से वीडियो कॉल से बातचीत की थी। परिजनों का आरोप है कि मृतक के मालिक अधीर धवन द्वारा शव को घर भेजने की व्यवस्था नहीं की गई। इसके बाद घरवालों ने खुद पैसे की व्यवस्था कर शव को मंगवाया।
मंगलवार को शव गांव पहुंचा, जहां शाम करीब 6 बजे डीहा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी (26 वर्ष), एक 7 वर्षीय पुत्र और 4 वर्षीय पुत्री को छोड़ गया है। करछना थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें