क्षेत्र के ग्राम भदरपुर निवासी कृपा शंकर का पुत्र शनि कुमार (35) मंगलवार सुबह खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। अचानक गेहूं की डाट लगाते समय शनि की हथेली थ्रेशर मशीन में चली गई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वहां मौजूद परिजनों और ट्रैक्टर चालक ने तुरंत थ्रेशर मशीन को बंद कर खून से लथपथ शनि के हाथ को निकालकर गमछे से बांध दिया। बेहोश शनि को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देखकर डाॅक्टर ने उसे रेफर कर दिया। शहर के निजी अस्पताल के डाॅक्टर ने बताया कि शनि की हथेली खराब हो चुकी है। अधिक खून निकलने से वह हालत नाजुक है। फिलहाल खून चढ़ाया जा रहा है।