फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी बेअसर, आम दिनों की तरह खुले बाजार

Tue, 29 Nov 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
news
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष के भारत बंद का शहर में कोई असर नहीं रहा। सोमवार को चौक, जानसेनगंज, मुट्ठीगंज, सिविल लाइंस, कटरा समेत अन्य इलाकों के बाजारों में दुकानें आम दिनों की तरह की खुलीं। हालांकि पांच सौ के नए नोट न होने के कारण दुकानों में ग्राहकों की संख्या काफी कम नजर आई।
विज्ञापन


गल्ला तिलहन व्यापार मंडल, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन, जीरो रोड व्यापार मंडल, कागज-कापी व्यवसायी कल्याण समिति की ओर से बंदी का विरोध के बाद सोमवार को चौक, लोकनाथ, बहादुरगंज, जीरो रोड, नखास कोहना, मुट्ठीगंज, बादशाही मंडी आदि में थोक और फुटकर दुकानें अन्य दिनों की भांति खुलीं। बहादुरगंज शिवचरण लाल रोड व्यापार मंडल ने अध्यक्ष अमर वैश्य मुन्ना भइया के नेतृत्व में विपक्षी दलों का पुतला फूंककर बंदी का विरोध किया। इसमें बैजनाथ केसरवानी, राजाबाबू गुप्ता, हनुमान केसरवानी, अक्षय गुप्ता, प्रहलाद कुमार, मोदन लाल आदि शामिल थे। कटरा, ममफोर्डंगंज, तेलियरगंज आदि इलाकों में सभी दुकानें खुली रहीं। अल्लापुर व्यापार मंडल की ओर से बंदी के विरोध के बाद सोमवार को वहां दुकानें एक घंटा अधिक खुली रहीं।

शहर पश्चिमी संयुक्त व्यापार मंडल ने भी बंदी का विरोध किया था। ऐसे में सोमवार को हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, झलवा, मुंडेरा, प्रीतमनगर आदि इलाकों में भी सभी दुकानें खोली गईं। दवा कारोबार पर भी बंदी का कोई असर नहीं रहा। प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से बंदी का विरोध किए जाने के कारण लीडर रोड पर दवा की थोक दुकानों के साथ सभी अस्पतालों के आसपास समेत अन्य इलाकों में दवा की दुकानें खुली रहीं। भाजपा युवा मोर्चा एवं विहिप की ओर से नोटबंदी का समर्थन एवं भारत बंद का विरोध करते हुए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अधिवक्ता भी शामिल हुए। इसमें शनु भट्ट, शिवम द्विवेदी, श्यामचंद्र, श्रवण दुबे, प्रदीप चौरसिया आदि शामिल थे। भाजपा नेता अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान करने वाले नेताओं का कुंदन गेस्टहाउस चौराहा पर दसमुखी पुतला फूंका। इसमें प्रदीप गोस्वामी, राजीव कुमार सिंह, अविनाश चौधरी, प्रांजल यादव, साकेत तिवारी, अरविंद गिरि, प्रांजल राय, विकास पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें