फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 लाख के बकाए पर भारद्वाज पार्क की बिजली काटी, अंधेरा

Thu, 02 May 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने 73 लाख के बकाए पर भारद्वाज पार्क की बिजली काट दी है। डिस्कनेक्शन के 24 घंटे बाद भी नगर निगम के अफसरों ने न तो बकाया जमा किया और न ही कनेक्शन जुड़वाने का कोई प्रयास किया। पार्क में अंधेरा होने से पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं। बिजली गुल होने से पार्क में लगे पौधों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। लाखों खर्च के बाद भी पेड़-पौधे सूख रहे हैं।

विज्ञापन


भारद्वाज पार्क पर बिजली का बकाया करीब पांच वर्ष पुराना है। बिल का भुगतान न करने से बकाया धनराशि बढ़ती रही। इस मद में भुगतान के लिए शासन ने बीस लाख रुपये आवंटित किए थे, जिसमें से निगम अधिकारियों ने कुंभ से पहले दस लाख रुपये जमा कराए, जब सीएम योगी आदित्यनाथ को पार्क के निरीक्षण करने का कार्यक्रम आया। तब से आज कर सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा, बिल भुगतान के दिशा में निगम के उद्यान और लेखा विभाग ने कोई प्रयास नहीं किया।

मंगलवार को पार्क का बिजली कनेक्शन काटा गया था। तब से पार्क अंधेरे में है। शाम को आने वाली पर्यटकों की भीड़ और शहरी मायूस होकर लौट रहे हैं। दिन में गर्मी के चलते लोग कम आ रहे हैं, शाम को अंधेरा होने से टिकट बिक्री पर असर पड़ा है। बताते हैं करीब 2000 रुपये औसतन की टिकट बिक्री धड़ाम हो गई है। 
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन पर गृहकर मद में 4.5 करोड़ बकाया
पावर कारपोरेशन पर गृहकर के मद में नगर निगम ने करीब 4.5 करोड़ का बकाया निकाला है। इस संबंध में पत्राचार पहले कई बार हो चुका है। निगम अफसर भारद्वाज पार्क के बकाया बिजली बिल की धनराशि को समायोजित करने को कह रहे हैं। इस संबंध में लेखा विभाग की ओर से पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से वार्ता की गई है। बताते हैं कि समायोजन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति जरूरी होती है। एसडीओ टैगोर टाउन विजय तिवारी के मुताबिक डिस्कनेक्शन के बाद इसकी जानकारी दी जा रही है। समायोजना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें