पतविंदर सिंह ने कहा कि भाईदूज मनाने की हर जगह अलग-अलग परंपरा और रीति-रिवाज है, लेकिन कथाओं और पुराणों के अनुसार जो विधि विधान है उसी के मद्देनजर यह पर्व मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ बुधवार को सिविल लाइंस में भैयादूज का उत्सव मुस्लिम सहित सर्व समाज के लोगों के साथ मनाया।
विज्ञापन
पतविंदर सिंह ने कहा कि भाईदूज मनाने की हर जगह अलग-अलग परंपरा और रीति-रिवाज है, लेकिन कथाओं और पुराणों के अनुसार जो विधि विधान है उसी के मद्देनजर यह पर्व मनाया गया। इस मौके पर एजाजुद्दीन, रेहाना खातून, डॉ. रश्मि शुक्ला, स्मृति श्रीवास्तव, राजेश थापा, अभिषेक मसीही, धर्मेंद्र जैन समेत कई लोग मौजूद रहे।