फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान और मीडिया के बीच समन्वय के लिए बनेगी नीति

Sat, 27 Aug 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। विज्ञान के क्षेत्र में हुए रिसर्च का अधिक से अधिक लोेगों तक लाभ पहुंचे इसे सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से विज्ञान और मीडिया के बीच समन्वय की पहल की गई है। इस मकसद से राष्ट्रीय नीति बनाने के साथ देश भर में विज्ञान-मीडिया केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आम लोगों से सुझाव मांगे जाने का भी निर्णय लिया गया है। नीति और केंद्र निर्धारण पर चर्चा के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की पहल पर इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पहली बैठक हुई। इसमें जेएनयू के प्रणव देसाई, आनंद प्रधान, डीएसटी के डॉ.पंपोश कुमार समेत अनेक विद्वान और साइंस-मीडिया रिसोर्सेज एंड सेंटर्स के लिए गठित समिति के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन


सरकार और विशेषज्ञों का मानना है कि  मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करके विज्ञान के अनुसंधानों का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इस उद्देश्य से अभी पुणे और अहमदाबाद में सेंटर हैं। अब देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्र खोलने की पहल की गई है। विश्वविद्यालय में हुई बैठक तथा विज्ञान एवं मीडिया के लोगों के साथ इंट्रैक्शन में वक्ताओं ने इसके लिए बनने वाली नीति पर विस्तार से चर्चा की। प्रणव देसाई, आनंद प्रधान ने कहा कि किसी भी योजना की सफलता में मीडिया की भूमिका बढ़ गई है। वक्ताआें ने मीडिया हाउसेज में विज्ञान की पढ़ाई करने वाले युवाओं को शामिल करने तथा उन्हें प्रशिक्षण देने के सुझाव दिए।

यह बात भी कही गई कि नए केंद्र विज्ञान के अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। मुख्य अतिथि नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर केबी पांडेय, गेस्ट ऑफ ऑनर ट्रिपलआईटी की प्रोफेसर कृष्णा मिश्रा, अध्यक्षता कर रहे रीवा के प्रोफेसर वीके अग्रवाल ने विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे शोध कार्यक्रमों तथा उनके प्रसार में मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम समन्वयक जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर केपी सिंह ने बताया कि बैठक का प्रस्ताव तैयार कर डीएसटी को भेजा जाएगा। जंतु विज्ञान के अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्ण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रोफेसर अनीता गोपेश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


इविवि में खुलेगा विज्ञान-मीडिया केंद्र!
0 इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में विज्ञान-मीडिया केंद्र के लिए डीएसटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साइंस-मीडिया रिसोर्सेज एंड सेंटर्स के लिए गठित कमेटी ऑफ एक्सपर्ट के सदस्य डॉ.केपी सिंह ने बताया कि जल्द ही इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। चूंकि कमेटी की पहली बैठक विश्वविद्यालय में हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने में कोई अड़चन नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें