फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम घोषित

Sat, 27 Aug 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन

इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीएससी अप्लाइड साइंस एवं होम साइंस, बीकॉम तीनों वर्ष की द्वितीय परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत 31 अगस्त से शुरू होंगी। तीन सितंबर तक चलने वाली परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहले 23 अगस्त से परीक्षा प्रस्तावित थी लेकिन बाढ़ की वजह से स्थगित कर दी गई। अब संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है जिसकी विस्तृत जानकारी परीक्षा विभाग से प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा नियंत्रक की एक अन्य सूचना के अनुसार एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के सभी छह सेमेस्टर की द्वितीय परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दिन में आठ बजे से 19 सितंबर तक चलेंगी। संयुक्त कुलसचिव के अनुसार बीसीए और एमसीए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की द्वितीय परीक्षाएं भी एक सितंबर से होेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें