फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब बिके कपड़े, पटाखे, मिठाइयां 

Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
धनतेरस के दूसरे दिन शनिवार को भी बाजार में धन बरसा। खूब जमकर पटाखे, मिठाइयां खरीदी गईं तो माल, शोरूम में कपड़ों की खरीदारी भी होती रही। दोपहर बाद से कपड़ों के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। बिना मिठाई के दीपावली का पर्व अधूरा है, सो मिठाई के बड़े शोरूमों से लेकर प्रमुख बाजारों, गली मोहल्लों तक की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा। आतिशबाजी का बाजार भी देर रात तक गुलजार रहा। एक अनुमान के मुताबिक शनिवार को इन तीनों चीजों का कारोबार 30 करोड़ रुपये से अधिक रहा। आतिशबाजी और मिठाई बाजार में रविवार को भी रौनक रहेगी।
विज्ञापन


शनिवार का दिन रेडीमेड कपड़ों के नाम रहा। ज्यादातर युवाओं ने कुर्ता-पायजामा खरीदा तो बच्चों के लिए डिजाइनर कपडे़ खरीदे गए। महिलाओं ने साड़ियां, डिजाइन सलवार सूट आदि पसंद किए। अनुमान के मुताबिक अकेले रेडीमेड कपड़ों का कारोबार तकरीबन 14 करोड़ रुपये रहा। सिविल लाइंस में ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड कपड़ों के बड़े-छोटे शोरूमों के साथ विनायक सिटी सेंटर और अटलांटिस मॉल में कपड़े लेने वालों की भीड़ जुटी रही। इसी तरह चौक, कोठापार्चा, कटरा समेत अन्य बाजारों में बच्चों, युवा, बुजुर्ग, महिलाओं ने नए कपड़े खरीदे।

छोटी दीपावली को भी मिठाई और ड्राईफ्रूट्स के गिफ्ट पैकेटों की जबरदस्त बिक्री हुई। सिविल लाइंस, चौक, बहादुरगंज, कोठापार्चा, कटरा, अल्लापुर, सुलेम सराय, मुट्ठीगंज, कीडगंज, बैरहना आदि इलाकों में मिठाई एवं ड्राईफ्रूट्स की दुकानों पर पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। अनुमानत: मिठाई-ड्राईफ्रूट्स का कारोबार 12 करोड़ रुपये तक पहुंचा। रविवार को मिठाई की जबरदस्त बिक्री होगी।
विज्ञापन


दीपावली के लिए शनिवार को पटाखों की जमकर बिक्री हुई। विरोध के बावजूद बाजार में चाइनीज आतिशबाजी भी छाई रही। इस दौरान करीब चार करोड़ रुपये के पटाखे बिक गए। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में सजे पटाखा बाजार के थोक कारोबारी कादिर भाई के मुताबिक अबकी बाजार में पटाखों की कई नई-नई वेरायटी है, जो सभी वर्ग को लुभाएगी। इसी तरह शहर में तय स्थानों पर खुले पटाखा बाजारों में भी भीड़ जुटी रही। रविवार को भी जमकर खरीदारी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें