फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभ : घर बैठे बुजुर्ग मरीजों को मिल रहा बेहतर इलाज

Wed, 30 Jul 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धजन के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए छावनी सामान्य अस्पताल ने एल्डर वेलनेस नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसके माध्यम से बुजुर्ग मरीजों को घर बैठे चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां और आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन

ग्रुप में एक माह में 65 वर्ष से अधिक उम्र के 750 बुजुर्ग जुड़ चुके हैं। इसमें अस्पताल प्रशासन के अलावा लखनऊ और दिल्ली के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सदस्य ग्रुप में अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताते हैं। इस पर विशेषज्ञ उन्हें परामर्श देते हैं, साथ ही दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। अस्पताल की ओर से चिकित्सकीय परामर्श, एंबुलेंस सुविधा और रक्त संबंधित जांच निशुल्क हैं। साथ ही माह के दूसरे और चौथे रविवार को ईसीजी, टू-डी इको, सिटी स्कैन और एक्सरे मुफ्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें