फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के जश्न में डूबा बेल्हा

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर कचहरी के समीप चौराहे पर सजी दुकानों पर तिरंगा खरीदते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाने के लिए लोग देर शाम तक खरीदारी करते रहे। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए देर शाम तक तैयारियों का दौर चलता रहा। शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण करने के लिए खादी भंडार की दुकानों पर लोग तिरंगा की खरीदारी करते रहे। जबकि बच्चे तिरंगा से सजी दुकानों पर टोपी, रूमाल, गमछा की खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलेभर में 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए व्यापक तैयारियों का दौर चलता रहा। सरकारी और अर्द्घसरकारी भवनों में सुबह आठ बजे और शिक्षण संस्थाओं में दस बजे ध्वजारोहण होगा। मुुख्य कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट में किया गया है। इसके साथ ही जिले भर में ध्वजारोपण का कार्यक्रम होगा। इधर बुधवार को लोगज स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां करते नजर आए। तिरंगा झंडा खरीदने के लिए खादी ग्रामोद्योग की दुकानों पर पहली बार भीड़ देखने को मिली। इधर, दुकानों पर कागज के बने तिरंगे, गमछा लेने के लिए होड़ लगी रही।
शाम होते ही जिला पंचायत प्रवेश द्वार, डीआईओएस कार्यालय के साथ ही लोक निर्माण विभाग, अंबेडकर चौराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की मूूर्ति आकर्षक रोशनी से रोशन रही। इधर, शहर में युवा क्रांति ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देशभक्ति के रंग में डूबो दिया। भारत माता की जय-जयकार करते हुए युवा अंबेडकर चौराहा पहुंचे और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें