फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : करछना में युवक की सिर कटी लाश मिली, जेब से मिला बक्सर का प्लेटफार्म टिकट

Mon, 17 Oct 2022 12:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना की जानकारी होते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित और सीओ करछना अजीत सिंह चौहान के साथ करछना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई बिंदुओं पर घटना की पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
करछना में हत्या के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बिहार के बक्सर निवासी सूरज गुप्ता के रूप में हुई है। परिवार वालों को बुलाया गया है, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। मृतक के कपड़ों से प्लेटफॉर्म टिकट मिला है जो बक्सर रेलवे स्टेशन से खरीदा गया है। डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। स्निफर डॉग घटना स्थल के आसपास की घूमता रहा।

विज्ञापन



घटना की जानकारी होते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित और सीओ करछना अजीत सिंह चौहान के साथ करछना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई बिंदुओं पर घटना की पड़ताल की गई है। युवक के परिजनों को बक्सर से बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वह यहां कैसे पहुंचा और क्या करता था। घटना के पीछे किसका हाथ हो सकता है इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि रिपोर्ट के आधार पर घटना के संबंध में और कुछ जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें