फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत के आने के पहले आज होगा गंगा समग्र शिविर का भूमि पूजन

Sun, 14 Feb 2021 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रयागराज आगमन के पूर्व विश्व हिंदू परिषद के शिविर में 19 एवं 20 फरवरी को होने वाले गंगा समग्र कार्यकर्ता संगम कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माघ मेला स्थित विहिप के शिविर में इस कार्यक्रम के लिए भूमि पूजन रविवार 14 फरवरी को होगा। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख प्रयागराज प्रवास के दौरान 19 फरवरी की रात विहिप के शिविर में यहां प्रवास कर सकते हैं। हालांकि झूंसी कार्यालय में भी उनके रात्रि प्रवास की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


दरअसल संघ प्रमुख मोहन भागवत 20 फरवरी को गंगा समग्र कार्यकर्ता संगम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में छह राज्यों से आ रहे तकरीबन 600 कार्यकर्ता शामिल होंगे। 19 एवं 20 फरवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा, अविरल गंगा को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इस आयोजन में संघ के सह-सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री मिथिलेश, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष सिंह प्रयागराज में ही मौजूद हैं। यह जानकारी गंगा समग्र के क्षेत्रीय संयोजक चिंतामणि सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें