31 दिसंबर तक आ जाएंगे सभी वाहन और पुलिसकर्मी
डायल 112 के अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ मेले के मद्देनजर प्रयागराज कमिश्नरेट को मिलने वाले पीआरवी के अतिरिक्त वाहन और पुलिसकर्मी 31 दिसंबर तक आ जाएंगे। तीन चरणों में इनकी तैनाती होनी है। पहले चरण में सात, दूसरे चरण में 15 और तीसरे चरण में 31 दिसंबर तक सभी पुलिसकर्मियों और वाहनों की आमद हो जाएगी। इसी के साथ ही इसका भी निर्धारण कर लिया जाएगा कि किन-किन नए पॉइंटों पर इन्हें तैनात किया जाना है।
137 हो जाएगी कुल पॉइंटों की संख्या
अतिरिक्त वाहन आने के बाद जनपद में पीआरवी की तैनाती के पॉइंटों की कुल संख्या 137 हो जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान में 66 चारपहिया और 39 दोपहिया वाहन जनपद में अलग-अलग पॉइंटों पर तैनात हैं। इस तरह से कुल 105 प्वाइंटों पर पीआरवी के जवान पूरे जनपद में ड्यूटी दे रहे हैं। महाकुंभ के मद्देनजर अतिरिक्त वाहन आने पर 32 और पॉइंट बढ़ जाएंगे, जिससे कुल पॉइंटों की संख्या 137 हो जाएगी।